प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
29 जून 2026 को देश भर में 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया
वर्ष 2026 के लिए थीम (विषय) “प्रशासनिक आँकड़ों की क्षमता का दोहन” है
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जून 2026 को देश भर में 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया
- वर्ष 2026 के लिए थीम (विषय) “प्रशासनिक आँकड़ों की क्षमता का दोहन” है
- इसका उद्देश्य राष्ट्रीय विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में खासकर युवा पीढ़ी के बीच सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है।
- यह दिवस प्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रो.प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर मनाया जाता है।
- भारत सरकार ने वर्ष 2007 में प्रतिवर्ष 29 जून को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- प्रो.पी.सी. महालनोबिस का जन्म 29 जून‚ 1893 को हुआ था।
- उन्होंने वर्ष 1931 में भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी।
- वर्ष 1959 में संसद ने अधिनियम पारित कर इस संस्थान को राष्ट्रीय महत्व प्रदान कर ‘सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय’ का स्वायत्त संस्थान बना दिया।
- यह दिवस सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2277911®=48&lang=2