नवरत्न का दर्जा प्राप्त 29वां सीपीएसई

प्रश्न – 19 जून, 2026 को किस कंपनी को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) का दर्जा प्रदान किया गया?
(a) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
(b) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड
(c) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
(d) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जून, 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) का दर्जा देने को मंज़ूरी प्रदान की।
  • वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग ( डीपीई) द्वारा इसे मान्यता दी गई है।
  • इसी के साथ गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) को नवरत्न का दर्जा प्राप्त करने वाला 29वां केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है।
  • जीआरएसई रक्षा उत्पादन विभाग के तहत आने वाली एक सीपीएसई है, जिसका वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना टर्नओवर 7,002 करोड़ रुपये है।
  • नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को पर्याप्त वित्तीय और परिचालन स्वायत्तता प्राप्त है।
  • वे केंद्र सरकार की मंजूरी के बिना किसी एक परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये या अपनी कुल संपत्ति का 15% तक निवेश कर सकते हैं।
  • बोर्ड सरकार की अनुमति के बिना बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश कर सकते हैं।
  • उन्हें घरेलू और वैश्विक बाजारों में वित्तीय संयुक्त उद्यम, पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां स्थापित करने और रणनीतिक गठबंधन बनाने की स्वतंत्रता है।
  • उन्हें निर्धारित वित्तीय सीमा तक विलय और अधिग्रहण करने का अधिकार है, साथ ही आंतरिक संचालन का पुनर्गठन करने और नए कार्यालय स्थापित करने का भी अधिकार है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/warship-maker-grse-conferred-navratna-status-defining-moment-for-company-says-cmd/articleshow/131875444.cms?from=mdr

https://hindi.theprint.in/india/economy/grse-gets-navratna-status-a-historic-moment-for-the-company-cmd/988814