प्रश्न – 29 जून,2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) का 16वां सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) नागपुर (d) जयपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जून,2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) का 16वां सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इस वर्ष के सम्मेलन के विषयगत सत्रों में “राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) – सतत विकास लक्ष्य और प्राथमिकताएं”, “खाद्य एवं औषधि सुधार” और “संबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं” पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- इन चर्चाओं का उद्देश्य वर्तमान पहलों की समीक्षा करना, सर्वोत्तम विधियों को साझा करना, उभरती चुनौतियों की पहचान करना और देश भर में स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए एक समन्वित कार्ययोजना तैयार करना है।
- इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने किया।
- इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, संसद सदस्य, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य और प्रख्यात विशेषज्ञ एक साथ आएं.
- भारत के संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत गठित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सर्वोच्च सलाहकार संस्था है।
- परिषद चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्रों से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा करती है और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उपाय सुझाती है।
- यह सम्मेलन स्वास्थ्य क्षेत्र में सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2278368®=48&lang=2