हेमिस महोत्सव

प्रश्न – जून‚ 2026 में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में ‘हेमिस महोत्सव’ मनाया गया?
(a) लद्दाख (b) लक्षद्वीप
(c) हिमाचल प्रदेश (d) सिक्किम
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जून‚ 2026 में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में ‘हेमिस महोत्सव’ मनाया गया
  • प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह महोत्सव लद्दाख के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में से एक है।
  • यह महोत्सव भारतीय बौद्ध संत गुरु पद्मसंभव (इन्‍हें गुरु सिपोछे भी कहा जाता है) की जयंती पर मनाया जाता है।
  • इसे भव्य प्रार्थनाओं‚ पवित्र मुखौटा नृत्यों के प्रदर्शन और मुख्य पेंटिंग की प्रदर्शनी के साथ मनाया जाता है।
  • स्थानीय लोग पारंपरिक वेषभूषा में सजकर इस महोत्सव में भाग लेते हैं।
  • यह पर्व हेमिस नामक बौद्ध मठ में आयोजित किया जाता है।
  • बौद्ध भिक्षु इस अवसर पर मुखौटे लगाकर पारंपरिक नृत्य करते हैं।
  • हेमिस महोत्सव बौद्ध और तिब्बती समुदायों का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hemis-festival-2026-begins-at-historic-hemis-monastery-in-ladakh