अंबुबाची मेला

प्रश्न – जून‚ 2026 में किस राज्य में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला मनाया गया?
(a) असम (b) सिक्किम
(c) केरल (d) तमिलनाडु
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जून‚ 2026 में असम राज्य में प्रसिद्ध अंबुबाची मेला मनाया गया
  • यह मेला राज्य के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में प्रति वर्ष लगता है।
  • उल्लेखनीय है कि कामाख्या मंदिर गुवाहाटी से लगभग 9 कि.मी. दूर नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है।
  • इस मंदिर को देवी के सभी 51 शक्तिपीठों में से बहुत खास माना जाता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां पर देवी सती का योनिभाग गिरा था।
  • यहां पर देवी की मूर्ति नहीं बल्कि योनि भाग की पूजा होती है, जिसे सफेद फूलों से ढककर रखा जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/assam-famous-ambubachi-mela-begins-at-kamakhya-temple