ट्राई नेशन ए सीरीज, 2026 (श्रीलंका)

प्रश्न – ट्राई नेशन ए सीरीज, 2026 (श्रीलंका) के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 9-21 जून, 2026 के मध्य ट्राई नेशन ए सीरीज, 2026 दांबुला ,श्रीलंका में संपन्न हुई।
(b) फाइनल मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर ख़िताब जीत लिया।
(c) इसमें भारत ए, श्रीलंका ए और बांग्लादेश ए ने भाग लिया।
(d) फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन बनाने वाले भारत के वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9-21 जून, 2026 के मध्य ट्राई नेशन ए सीरीज, 2026 दांबुला ,श्रीलंका में संपन्न हुई।
  • इस ट्राई नेशन ए सीरीज में अफगानिस्तान ए , भारत ए और श्रीलंका ए की टीमों ने भाग लिया।
  • फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमों के मध्य खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से हराकर ख़िताब जीत लिया।
  • फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन बनाने वाले भारत के वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
  • फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक (50 रन) जड़कर लिस्ट-ए (वनडे) क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक बनाकर उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने (12 गेंद, वर्ष 2005) का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • इस ट्राई नेशन ए सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा थे।
  • सर्वाधिक रन (288) श्रीलंका ए के अविष्का फर्नांडो ने बनाए।
  • सार्वाधिक विकेट (10) अफगानिस्तान ए के फरमानुल्लाह ने लिए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/12257/tri-nation-a-series-in-sri-lanka-2026/matches

https://www.cricinfo.com/series/sri-lanka-a-team-tri-series-od-2026-1537745/match-schedule-fixtures-and-results