प्रश्न – ग्लोबल गैस फ्लेयरिंग ट्रैकर रिपोर्ट, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह रिपोर्ट विश्व बैंक की ग्लोबल फ्लेयरिंग एंड मीथेन रिडक्शन पार्टनरशिप द्वारा प्रकाशित की जाती है।
- इसे कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के पायने इंस्टीट्यूट के सहयोग से तैयार किया जाता है।
- इसका मुख्य उद्देश्य केवल तेल उत्पादन में वृद्धि का आकलन करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 जून, 2026 को ग्लोबल गैस फ्लेयरिंग ट्रैकर रिपोर्ट, 2026 प्रकाशित की गई।
- यह रिपोर्ट विश्व बैंक की ग्लोबल फ्लेयरिंग एंड मीथेन रिडक्शन (जीएफएमआर) पार्टनरशिप द्वारा कोलोराडो स्कूल ऑफ माइंस के पायने इंस्टीट्यूट के सहयोग से प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाती है।
- इसका उद्देश्य दुनिया भर में गैस फ्लेयरिंग की मात्रा, तीव्रता और प्रवृत्तियों का स्वतंत्र आकलन प्रस्तुत करना है।
प्रश्न – ग्लोबल गैस फ्लेयरिंग ट्रैकर रिपोर्ट, 2026 के अनुसार वर्ष 2025 में वैश्विक गैस फ्लेयरिंग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- वर्ष 2025 में वैश्विक गैस फ्लेयरिंग लगातार तीसरे वर्ष बढ़ी।
- वर्ष 2025 में वैश्विक गैस फ्लेयरिंग 167 बिलियन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई।
- यह वर्ष 2015 के बाद दर्ज किया गया सबसे ऊंचा स्तर था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- विश्व बैंक की ग्लोबल गैस फ्लेयरिंग ट्रैकर रिपोर्ट, 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक गैस फ्लेयरिंग लगातार तीसरे वर्ष बढ़ी और 167 बिलियन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई।
- यह वर्ष 2019 के बाद दर्ज किया गया सबसे ऊंचा स्तर है।
- रिपोर्ट के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस को बिना किसी उपयोग के जला दिया गया, जबकि इसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन, स्वच्छ ईंधन आपूर्ति, रोजगार सृजन, ऊर्जा आयात में कमी और ऊर्जा पहुंच बढ़ाने में किया जा सकता था।
- रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर 167 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस का प्रस्फुटन उस वर्ष फारस की खाड़ी से होकर गुजरने वाली एलएनजी की मात्रा से कहीं अधिक है।
- यह मात्रा अफ्रीका की वार्षिक गैस खपत के बराबर मानी गई है।
- ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में ऊर्जा गरीबी अब भी आर्थिक विकास की बड़ी बाधा है, इतनी बड़ी मात्रा में गैस का जलाया जाना एक गंभीर वैश्विक चिंता है।
- तेल उत्पादक देशों में तेल उत्पादन के दौरान निकलने वाली संबद्ध गैस को अक्सर बाजार, पाइपलाइन या प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी के कारण जला दिया जाता है।
- लेकिन रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि यह केवल तकनीकी समस्या नहीं है।
- इसके पीछे कमजोर विनियमन, सीमित पूंजी, गैस बाजारों का अभाव, अपर्याप्त अवसंरचना और सरकारों व कंपनियों की प्राथमिकता में कमी जैसे संरचनात्मक कारण हैं।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में जलाई गई गैस का अनुमानित आर्थिक मूल्य लगभग 54 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- यह एक ऐसा वार्षिक नुकसान है जो हर साल जारी रहने पर ऊर्जा सुरक्षा, राजस्व और विकास अवसरों को प्रभावित करता है।
- विश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक स्तर पर नियमित गैस फ्लेयरिंग समाप्त करने के लिए लगभग 70 से 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अग्रिम निवेश की आवश्यकता होगी।
- यह राशि उस गैस के वार्षिक मूल्य की लगभग दोगुनी है जिसे वर्तमान में बर्बाद किया जा रहा है।
- इसका अर्थ है कि यदि पर्याप्त निवेश, नियामकीय इच्छाशक्ति और बाजार अवसंरचना उपलब्ध हो, तो गैस फ्लेयरिंग को कम करना आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकता है।
- रिपोर्ट में बताया गया है कि उप-सहारा अफ्रीका में बिजली कटौती का संबंध रोजगार में 14 प्रतिशत कमी से जोड़ा गया है।
- यह संकेत देता है कि ऊर्जा केवल उत्पादन लागत का विषय नहीं है, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास का आधार भी है।
- यदि वर्ष 2025 में फ्लेयर की गई गैस को पकड़कर बिजली उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता, तो इससे लगभग चार बिलियन किलोवाट-घंटे बिजली उत्पन्न की जा सकती थी।
- इससे उन क्षेत्रों में बड़ा अंतर आ सकता था जहां अभी भी विश्वसनीय बिजली और स्वच्छ ईंधन की कमी है।
- तेल उत्पादक विकासशील देशों के लिए गैस फ्लेयरिंग में कमी एक दोहरा लाभ दे सकती है।
- इससे सरकारी राजस्व बढ़ सकता है, ऊर्जा पहुंच का विस्तार हो सकता है, औद्योगिक विकास को बल मिल सकता है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
- इस रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि गैस फ्लेयरिंग कम करने के लिए आवश्यक तकनीकें पहले से उपलब्ध हैं।
- गैस को पकड़ने, प्रसंस्कृत करने और उपयोग में लाने की तकनीकें परिपक्व और व्यापक रूप से उपलब्ध हैं।
- समस्या तकनीक की कमी नहीं, बल्कि नीति, वित्त, अवसंरचना और शासन की कमी है।
- इस रिपोर्ट में कुछ सकारात्मक उदाहरण भी दिए गए हैं।
- वर्ष 2025 में अमेरिका ने गैस फ्लेयरिंग में दुनिया की सबसे बड़ी वास्तविक कमी दर्ज की।
- अमेरिका ने फ्लेयरिंग में 0.4 बिलियन क्यूबिक मीटर यानी 7 प्रतिशत की कमी की।
- इसका एक महत्वपूर्ण कारण पर्मियन बेसिन में मैटरहॉर्न एक्सप्रेस पाइपलाइन का शुरू होना बताया गया है।
- इससे स्पष्ट होता है कि अवसंरचना निवेश सीधे तौर पर गैस फ्लेयरिंग घटाने में मदद कर सकता है।
- कजाकिस्तान ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसने वर्ष 2012 के बाद से गैस फ्लेयरिंग में 87 प्रतिशत की कमी की है।
- यह उपलब्धि मजबूत विनियामक दबाव, सरकारी प्रतिबद्धता और लक्षित अवसंरचना निवेश के कारण संभव हुई।
- ये उदाहरण दिखाते हैं कि बड़े और जटिल तेल उत्पादक देश भी गैस फ्लेयरिंग में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं, बशर्ते राजनीतिक इच्छाशक्ति, नियमन और निवेश एक साथ आगे बढ़ें।
- वर्ष 2026 संस्करण में गैस फ्लेयरिंग के आकलन के लिए उन्नत पद्धति अपनाई गई है।
- इसमें NOAA के तीन उपग्रहों के डेटा, बेहतर फ्लेयर लोकेशन कैटलॉग और पायने इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित उन्नत कैलिब्रेशन पद्धति का उपयोग किया गया है।
- इन सुधारों से गैस फ्लेयरिंग की मात्रा के अनुमान अधिक सटीक और व्यापक बने हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…