वेत्री तमिझगम’विजन डॉक्यूमेंट

प्रश्न – 24 जून, 2026 को तमिलनाडु मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत ‘वेत्री तमिझगम’विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इस विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य तमिलनाडु के समग्र विकास को गति देना है।
  2. इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 436 योजनाओं को शामिल किया गया है।
  3. यह विजन फ्रेमवर्क 10 प्रमुख स्तंभों और 54 उप-स्तंभों पर आधारित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 जून, 2026 को तमिलनाडु मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी ‘वेत्री तमिझगम’ विजन डॉक्यूमेंट को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस दस्तावेज में 32 सरकारी विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 436 योजनाओं को शामिल किया गया है, जिनका लक्ष्य तमिलनाडु को विकास, सुशासन और सामाजिक कल्याण के नए चरण में ले जाना है।
  • ‘वेत्री तमिझगम’ विजन डॉक्यूमेंट में युवाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं के कल्याण, कृषि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचना, पारदर्शी शासन और नशामुक्त तमिलनाडु जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  • सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी सेवाएं पहुंचाना और राज्य के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत बनाना है।
  • यह विजन फ्रेमवर्क 10 प्रमुख स्तंभों और 54 उप-स्तंभों पर आधारित है।
  • इन स्तंभों के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लक्षित सुधार और विकासात्मक पहलें लागू की जाएंगी।
  • विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, किसानों के लिए कल्याणकारी उपाय, महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/cm-vijay-led-cabinet-outlines-436-vision-statements-titled-vetri-tamizhagam/article71064443.ece