प्रश्न – आईसीसी द्वारा अप्रैल माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i).आईसीसी ने अप्रैल, 2026 के लिए बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
(ii). दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अप्रैल, 2026 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं की घोषणा की।
- आईसीसी ने अप्रैल, 2026 के लिए बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
- नाहिद राणा ने पहली बार यह पुरस्कार जीता।
- उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे (ODI) श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था।
- बांग्लादेश ने यह सीरीज 2-1 से जीती, जिसमें राणा को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
- उन्होंने सीरीज में कुल 8 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 4.46 रहा।
- मीरपुर में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 32 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 55 रन से हराया।
- दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई है।
- महिला वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने यह पुरस्कार तीसरी बार जीता है।
- खास बात यह है कि यह उनका पिछले सात महीनों में तीसरा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार है।
- इससे पहले वे अक्टूबर 2025 और दिसंबर 2025 में भी यह सम्मान जीत चुकी थी।
- वोल्वार्ड्ट ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में लगातार शानदार बल्लेबाजी की।
- न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो ओडीआई वनडे मैचों में उन्होंने 69-69 रन बनाए।
- इसके बाद भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को T20 4-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कारों का फैसला प्रशंसकों के वोट और विशेषज्ञ पैनल की राय के आधार पर किया जाता है।
- इस विशेषज्ञ पैनल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.timesofsports.com/cricket/news/player-of-the-month-award/