‘मेरी रसोई’ योजना

प्रश्न – ‘मेरी रसोई’ योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 9 मई, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के भलवान गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी महत्वाकांक्षी ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत की।
  2. इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 40 लाख गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त पौष्टिक खाद्य सामग्री के किट उपलब्ध कराए जाएंगे।
  3. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर तीन महीने में एक विशेष रसोई किट दी जाएगी।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (d)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 मई, 2026 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के भलवान गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी महत्वाकांक्षी ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत की।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 40 लाख गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त पौष्टिक खाद्य सामग्री के किट उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों के रसोई खर्चों को कम करना और पोषण में सुधार करना है।
  • इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर तीन महीने में एक विशेष रसोई किट दी जाएगी।
  • प्रत्येक किट में 2 किलो मूंग चना दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो किलो आयोडीन युक्त नमक, 200 ग्राम हल्दी और 1 लीटर सरसों का तेल होगा।
  • रसोई किट पंजाब राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (MARKFED) द्वारा तैयार किए जाएंगे और पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/free-food-kits-for-40l-needy-families-as-cm-launches-meri-rasoi/articleshow/130988137.cms

https://hindi.theprint.in/india/meri-rasoi-scheme-launched-in-punjab-food-items-to-be-distributed-to-40-lakh-families/969656