प्रश्न – 29 अप्रैल ‚ 2026 में किस भारतीय को ग्रीन ऑस्कर के नाम से प्रसिद्ध ‘व्हिटले पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) परवीन शेख
(b) डॉ. बरखा सुब्बा
(c) a और b दोनों
(d) राजेंद्र सिंह
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 अप्रैल, 2026 को भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् परवीन शेख और डॉ. बरखा सुब्बा समेत 6 व्यक्तियों को ‘व्हिटले पुरस्कार (Whitley Award), 2026’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- परवीन शेख को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के सहयोग से लुप्तप्राय इंडियन स्किमर की रक्षा के लिए “गार्जियंस ऑफ द स्किमर” परियोजना के लिए तथा डॉ. बरखा सुब्बा को दार्जिलिंग में हिमालयी सैलामैंडर और उसके आर्द्रभूमि आवास का संरक्षण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
- अन्य 4 पुरस्कार विजेता है-
1.डॉ. मरीना कामेनी (कैमरून): दक्षिण-पश्चिम कैमरून में पर्यावास संरक्षण के लिए “मेंढक और किसान” पहल के लिए ।
2.डॉ. पाओला सांगोलक्वी (इक्वाडोर): गैलापागोस पेट्रेल को आक्रामक प्रजातियों से बचाने के लिए ।
3.डॉ. इस्साह सेदु (घाना): गिटारफ़िश और समुद्री आवासों का संरक्षण के लिए ।
4.मोरएंजेल्स म्बिज़ाह (जिम्बाब्वे): डेटा-आधारित शेर संरक्षण और सह-अस्तित्व मॉडल के लिए। - वर्ष 2026 का व्हिटले गोल्ड पुरस्कार इंडोनेशिया की फरविजा फरहान को ल्यूसर पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए प्रदान किया गया।
- यह पुरस्कार ‘ग्रीन ऑस्कर’ के नाम से जाना जाता है।
- इसे प्रकृति संरक्षण के लिए ब्रिटेन की संस्था -व्हिटले फंड फॉर नेचर’ द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत विजेता को 50,000 पौंड की राशि प्रदान की जाती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://whitleyaward.org/events/2026-whitley-awards-ceremony
https://whitleyaward.org/2026/04/30/meet-the-2026-whitley-award-winners