ई-प्राप्ति पोर्टल

प्रश्न – ‘ई-प्राप्ति’ पोर्टल मुख्य रूप से किस उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है?
(a) नए ईपीएफ खातों को खोलने के लिए
(b) निष्क्रिय/पुराने ईपीएफ खातों को ट्रैक करने के लिए
(c) पेंशन भुगतान बढ़ाने के लिए
(d) आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मई 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ‘ई-प्राप्ति (निष्क्रिय खातों को ट्रैक करने के लिए ईपीएफ आधार-आधारित एक्सेस पोर्टल)’ नामक एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना है।
  • यह पोर्टल उन ईपीएफ सदस्यों के लिए उपयोगी होगा जिनके पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नहीं है या जिनके ईपीएफ खाते भौतिक रूप में हैं।
  • यह समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म पुराने ईपीएफ खातों की पहचान, ट्रैकिंग, यूएएन लिंकिंग और सक्रियण (Activation) में सुविधा प्रदान करेगा।
  • यह पोर्टल आधार-आधारित प्रमाणीकरण तंत्र प्रदान करेगा, जिससे सदस्य अपने पुराने ईपीएफ खाते तक सुरक्षित रूप से पहुंच सकेंगे, जिसमें शायद यूएएन लिंक न हो, और अपनी सदस्य प्रोफ़ाइल को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे, जिसके बाद यूएएन लिंकिंग और सक्रियण की प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सकेगी।
  • शुरुआती चरण में यह पोर्टल सदस्य आईडी पर आधारित होगा और बाद में ई-प्राप्ति का दायरा उन सदस्यों को शामिल करने के लिए बढ़ाया जाएगा जो अपनी पुरानी सदस्य आईडी को याद नहीं कर पाते या उस तक पहुंच नहीं पाते।
  • इस प्लेटफॉर्म से मैन्युअल हस्तक्षेप (Manual intervention) कम होने, दस्तावेज़ीकरण न्यूनतम होने और पारदर्शिता एवं दक्षता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/power/adb-unveils-70b-plan-to-link-power-grids-digital-networks-across-apac/130747875