प्रश्न – अप्रैल, 2026 में सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स और रोल्स-रॉयस के बीच हुआ दीर्घकालिक समझौता कितने वर्षों के लिए है?
(a) 5 वर्ष (b) 7 वर्ष
(c) 10 वर्ष (d) 12 वर्ष
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल, 2026 को सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स ने रोल्स-रॉयस के साथ 7 वर्ष का दीर्घकालिक समझौता किया।
- इस इस अनुबंध मूल्य लगभग 3,800 करोड़ रुपये (300 मिलियन पाउंड) है।
- इस समझौते तहत कंपनी रोल्स-रॉयस के एयरोस्पेस कार्यक्रमों के लिए उच्च-सटीकता वाले, सुरक्षा-महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और असेंबली की व्यापक श्रृंखला की आपूर्ति करेगी।
- यह समझौता एक प्रोग्राम-स्तरीय साझेदारी है, जिसे कंपनी के भारत और ब्रिटेन स्थित विनिर्माण नेटवर्क के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
- हैदराबाद स्थित सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स एक वैश्विक रूप से एकीकृत एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी है, जिसके पास तीन दशकों से अधिक का विनिर्माण अनुभव है।
- भारत और ब्रिटेन में परिचालन तथा अमेरिका में विस्तार के साथ, सिग्मा भारत-मुख्यालय वाली एयरो-इंजन और एयरोस्ट्रक्चर कंपोनेंट्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…