प्रश्न – – गुड राइस एलायंस (टीजीआरए)) और अमेज़न के बीच हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
- यह समझौता कार्बन क्रेडिट के दीर्घकालिक ऑफटेक से संबंधित है।
- इस समझौते के तहत अमेज़न भारत के बड़े कृषि उद्योगों से कार्बन क्रेडिट खरीदेगा।
- यह पहल चावल की खेती से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को कम करने से जुड़ी है।
सही उपर्युक्त में से कथन चुनिए:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अप्रैल, 2026 को गुड राइस एलायंस (टीजीआरए) ने अमेज़न के साथ कार्बन क्रेडिट के लिए एक दीर्घकालिक ऑफटेक समझौते की घोषणा की।
- इस समझौते के तहत भारत में छोटे पैमाने पर चावल की खेती करने वाले किसानों द्वारा उत्पन्न मीथेन-कम करने वाले कार्बन क्रेडिट को अमेज़न खरीदेगा।
- समझौते के तहत, अमेज़न परियोजना के प्रारंभिक क्रेडिटिंग चरण के लिए प्राथमिक खरीदार के रूप में कार्य करेगा, जिसमें 685,000 मीट्रिक टन से अधिक CO2 समतुल्य कार्बन क्रेडिट शामिल हैं।
- यह सौदा वास्तविक कृषि प्रभाव वाले, वैज्ञानिक रूप से समर्थित और मापने योग्य जलवायु समाधानों के लिए बढ़ती कॉर्पोरेट मांग को दर्शाता है।
- यह समझौता टीजीआरए के उस व्यापक कार्यक्रम का समर्थन करता है जिसके तहत छोटे धान किसानों के साथ मिलकर जल प्रबंधन में सुधार लाने के लिए मीथेन उत्सर्जन को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
- इन तरीकों में बारी-बारी से गीला करने और सुखाने की विधि (एडब्ल्यूडी) और सीधे बुवाई वाली धान की विधि (डीएसआर) शामिल हैं।
- मीथेन एक अत्यधिक प्रदूषक गैस है जिसका वैश्विक तापन क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड से 27 गुना अधिक है।
- गुड राइस एलायंस भारत में 35,000 हेक्टेयर भूमि पर फैले 13,000 से अधिक छोटे किसानों के साथ मिलकर मीथेन उत्सर्जन को कम करने के लिए काम कर रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…