प्रश्न – 10 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रण संवाद’ कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) लखनऊ
(c) हैदराबाद (d) बंगलुरु
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रण संवाद’ बंगलुरु स्थित वायु सेना प्रशिक्षण कमान में आयोजित हुआ
- इसका मुख्य विषय “मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस (एमडीओ): पारंपरिक एवं अनियमित खतरों से निपटने के लिए एक अनिवार्यता” था
- समापन सत्र में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष बल दिया कि प्रभावी मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस के लिए भौतिक, कृत्रिम और संज्ञानात्मक क्षेत्रों के बीच गहन तालमेल अत्यंत आवश्यक है।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित युद्धक्षेत्र में तेज, सटीक और विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2251078®=3&lang=2