प्रश्न – 20-23 मार्च ,2026 के मध्य गाय-आधारित उद्योगों को समर्पित एक्सपो ‘गौ टेक – 2026’ कहां आयोजित किया गया?
(a) भोपाल (b) जयपुर
(c) मथुरा (d) पुणे
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20-23 मार्च, 2026 के मध्य गाय-आधारित उद्योगों को समर्पित एक्सपो ‘गौ टेक – 2026’ पुणे में आयोजित किया गया
- इस कार्यक्रम ने गाय -आधारित उद्योगों की अपार संभावनाओं को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया
- इसमें विशेषकर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया गया ।
- इसके अतिरिक्त, यह एक्सपो आशा की एक किरण के रूप में सामने आया, जिसने यह दिखाया कि ये उद्योग गाय के आर्थिक मूल्य को बढ़ाकर, गौ-हत्या जैसी गंभीर समस्या के समाधान के लिए ठोस रास्ते प्रदान कर सकते हैं।
- इसका आयोजन GCCI(Global Confederation of Cow Based Industries) द्वारा किया गया था
- GCCI के बारे में –
- यह असंगठित गाय -आधारित उद्योगों के समूह को संगठित करने का एक प्रयास है।
- इसका गठन दिसंबर 2021 में हुआ था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…