प्रश्न – 1 मार्च, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता चिली ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब यानिक हैनफमैन (जर्मनी) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब ऑरलैंडो लूज़ और राफेल माटोस (दोनों ब्राज़ील) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 फरवरी, 2026 से 1 मार्च, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता चिली ओपन, 2026 सैंटियागो , चिली में आयोजित हुआ।
- पुरुष एकल विजेता -लुसियानो डार्डेरी (इटली)
- पुरुष एकल उपविजेता –यानिक हैनफमैन (जर्मनी)
- पुरुष युगल विजेता – ऑरलैंडो लूज़ और राफेल माटोस (दोनों ब्राज़ील)
- पुरुष युगल उपविजेता – एरियल बेहर (उरुग्वे) और मैथ्यू रोमियोस (ऑस्ट्रेलिया)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://tennisuptodate.com/atp/chile-open-2026-results-schedule-entry-list-draw-and-predictions