टीचर ऐप 2.0

प्रश्न – 23 फरवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लॉन्च किए गए ‘एआई द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. यह ऐप भारती एयरटेल और सीके-12 फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है।
  2. इसका उद्देश्य शिक्षकों को एक एआई-संचालित डिजिटल सहयोगी प्रदान करना है।
  3. यह ऐप केवल विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने तक सीमित है।
  4. यह ऐप डेटा-आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से कक्षा की प्रगति का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
    उपरोक्त में से कौन सा कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 3
    (c) 2 और 4 (d) 1 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 फरवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में एआई संचालित टीचर ऐप 2.0 का शुभारंभ किया।
  • यह ऐप भारती एयरटेल और सीके12 फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है तथा इसका उद्देश्य देशभर के शिक्षकों को एक बुद्धिमान डिजिटल सहयोगी प्रदान करना है।
  • टीचर ऐप 2.0 केवल एक एप्लिकेशन नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए एक एआई-संचालित डिजिटल साथी है।
  • यह पाठ योजना को सरल बनाने, शिक्षण सामग्री को व्यवस्थित करने तथा डेटा-आधारित डैशबोर्ड के माध्यम से शिक्षण प्रगति का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
  • इससे शिक्षक विद्यार्थियों की सीखने की गति और आवश्यकताओं के अनुसार अपनी रणनीति को अनुकूलित कर सकते हैं।
  • परिणामस्वरूप, कक्षा-अध्यापन अधिक संवादात्मक और प्रभावशाली बनती है।
  • इस पहल का एक महत्वपूर्ण पक्ष व्यक्तिकृत अधिगम (Personalised Learning) को बढ़ावा देना है।
  • एआई तकनीक छात्रों की विविध क्षमताओं और सीखने की शैली को ध्यान में रखते हुए सामग्री प्रस्तुत करती है।
  • इससे न केवल सीखने के परिणाम बेहतर होते हैं, बल्कि प्रत्येक छात्र को अपनी गति से आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है।
  • टीचर ऐप संस्करण 1.0 को नवंबर 2024 में शिक्षकों को शिक्षण विधियों के मार्गदर्शन और पाठ योजना संसाधनों के साथ सहायता प्रदान करने वाले एक ही प्लेटफॉर्म के रूप में लॉन्च किया गया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/education-minister-dharmendra-pradhan-launches-teacher-app-2-0-powered-by-ai-in-collaboration-with-bharti-airtel-ck12-foundation