सुआव नदी

प्रश्न – – फरवरी 2026 में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) द्वारा सुवाव नदी संबंधी दिए गए निर्देशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और बताइए कि कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) एनजीटी ने राजस्व अभिलेखों में ‘सुवाव’ के वर्गीकरण को ‘नाला’ से ‘नदी’ में बदलने का निर्देश दिया।
(b) एनजीटी ने बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में सक्रिय बाढ़ क्षेत्र का वैज्ञानिक सीमांकन होने तक नए निर्माण पर रोक लगाने को कहा।
(c) सुवाव नदी लगभग 200 किलोमीटर लंबी है और सीधे गंगा नदी में मिलती है।
(d) यह आदेश बृहन्मुंबई नगर निगम बनाम अंकिता सिन्हा मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में पारित किया गया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2026 में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को आधिकारिक अभिलेखों में सुधार करने और राजस्व अभिलेखों और राजपत्र (official Gazetle) में सुआव की स्थिति को “नाला” से “नदी” के रूप में बहाल करने का निर्देश दिया है।
  • एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने बलरामपुर जिले की पर्यावरण, वन और वन्यजीव संरक्षण समिति के अध्यक्ष पतेश्वरी प्रसाद सिंह द्वारा 20 अप्रैल, 2022 को दायर याचिका पर विचार करने के बाद यह आदेश पारित किया।
  • याचिका पर न्यायाधिकरण के स्वतः संज्ञान क्षेत्राधिकार के तहत विचार किया गया, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम बनाम अंकिता सिन्हा और अन्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला दिया गया।
  • एनजीटी ने बलरामपुर के जिला मजिस्ट्रेट को आदेश प्राप्त होने के तीन महीने के भीतर जिला राजस्व अभिलेखों में ‘सुआव’ के वर्गीकरण को ‘नाला’ से ‘नदी’ में बदलने और अपने आदेश के अनुपालन में आधिकारिक राजपत्र और स्थानीय समाचार पत्रों में परिवर्तन को अधिसूचित करने का निर्देश दिया।
  • साथ ही बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के जिला प्रशासन को बाढ़ क्षेत्र (फ्लड प्लेन जोन) में नए निर्माण कार्यों पर रोक लगाने को कहा गया है, जब तक कि सक्रिय बाढ़ क्षेत्र का वैज्ञानिक निर्धारण और सीमांकन नहीं हो जाता।
  • लगभग 120 किलोमीटर लंबी सुवाव नदी, दर्जनों आर्द्रभूमि, झीलों और तालाबों को भरती है, और फिर गंगा की सहायक नदी राप्ती में मिल जाती है।
  • ऐतिहासिक अभिलेखों (1906) में इसे ‘सुवावन’ (Suwawan) नाम से उल्लेखित किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/water/ngt-orders-suav-to-be-restored-as-a-river-in-official-records-warns-of-penalties-for-non-compliance