प्रश्न – फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन विजेता रहे।
- महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुज़िचुक ने खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 – 30 दिसंबर, 2025 तक फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2025 दोहा, कतर में आयोजित हुई।
- ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन विजेता रहे।
- कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार विश्व ब्लिट्ज का खिताब जीता है।
- उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव दूसरे स्थान पर रहे।
- भारत के अर्जुन एरिगैसी और संयुक्त राज्य अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया।
- महिला वर्ग में कज़ाख़स्तान की बिबिसारा अस्सौबायेवा ने खिताब जीता।
- अस्सौबायेवा ने तीसरा विश्व ब्लिट्ज खिताब जीता और वर्ष 2026 कैंडिडेट्स के लिए क्वालीफाई किया।
- यूक्रेन की अन्ना मुज़िचुक दूसरे स्थान पर रहीं।
- चीन की झू जिनर और नीदरलैंड्स की एलिन रोएबर्स ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…