प्रश्न – दिसंबर, 2025 में भारत और नीदरलैंड के बीच गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) से संबंधित समझौता-ज्ञापन (MoU) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह समझौता-ज्ञापन भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान आदान-प्रदान किया गया।
- इस समझौते के अंतर्गत लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर और एम्स्टर्डम स्थित नेशनल मैरीटाइम म्यूज़ियम के बीच सहयोग स्थापित किया गया है।
- यह परियोजना संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत विकसित की जा रही है।
- समझौते में संयुक्त प्रदर्शनियों, शोध परियोजनाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का प्रावधान है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2025 में भारत और नीदरलैंड ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के लिए सहयोग हेतु समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए
- यह समझौता – ज्ञापन विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान आदान-प्रदान किया गया।
- इस समझौते के तहत, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत विकसित किए जा रहे एनएमएचसी और एम्स्टर्डम स्थित नेशनल मैरीटाइम म्यूज़ियम के बीच सहयोग स्थापित किया गया है।
- इस समझौते के अंतर्गत दोनों देश समुद्री संग्रहालयों के डिज़ाइन, क्यूरेशन (संग्रह प्रबंधन) और संरक्षण से संबंधित ज्ञान, विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान पर सहयोग करेंगे।
- इसके साथ ही संयुक्त प्रदर्शनियों, शोध परियोजनाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों को सुगम बनाया जाएगा। आगंतुक अनुभव, शिक्षा और जन-संपर्क को बेहतर बनाने के लिए नवोन्मेषी तरीकों की भी खोज की जाएगी।
- लोथल स्थित एनएमएचसी को भारत की 4,500 वर्ष पुरानी समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने वाले एक विश्वस्तरीय विरासत परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- एम्स्टर्डम स्थित समुद्री संग्रहालय के साथ सहयोग से इसकी वैश्विक पहचान मजबूत होने, समावेशी शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने तथा छात्रों, स्थानीय समुदायों और वंचित वर्गों के लिए किफायती पहुँच सुनिश्चित होने की उम्मीद है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…