प्रश्न – 26-27 दिसंबर, 2025 के मध्य आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) नागपुर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26-27 दिसंबर, 2025 के मध्य आतंकवाद निरोधी सम्मेलन (Anti-Terror Conference)-2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- यह सम्मेलन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा आयोजित किया गया था
- यह सम्मेलन ऑपरेशनल फोर्सो, तकनीकी, कानूनी और फोरेंसिक विशेषज्ञों और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में लगी एजेंसियों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों और आतंकवाद से उत्पन्न होने वाले खतरों पर विचार-विमर्श करने के एक मंच के रूप में उभरा है।
- इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद के खतरे के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए औपचारिक और अनौपचारिक चैनल स्थापित करके विभिन्न हितधारकों के बीच तालमेल विकसित करना और भविष्य की नीति निर्माण के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत करना है।
- इस सम्मेलन में विदेशी न्यायक्षेत्रों से साक्ष्य एकत्र करने, आतंकवाद विरोधी जांच में डिजिटल फोरेंसिक और डेटा विश्लेषण, मुकदमे का प्रभावी प्रबंधन, कट्टरता से निपटना, जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उभरते हाईब्रिड खतरों सहित आतंकवाद से संबंधित अन्य विषयों पर सत्र शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2208952®=3&lang=2