प्रश्न – नवंबर, 2025 में डेनमार्क ने किस वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है?
(a) 18 वर्ष (b) 16 वर्ष
(c) 15 वर्ष (d) 12 वर्ष
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- नवंबर, 2025 में डेनमार्क ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की है
- हालांकि 13-14 साल के बच्चों के लिए माता-पिता की मंज़ूरी के साथ कुछ अपवाद भी हैं।
- इस कदम का उद्देश्य युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है और संसद में इसे व्यापक राजनीतिक समर्थन मिलने की उम्मीद है।
- गौरतलब है की डेनमार्क के बच्चों के बीच स्नैपचैट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं, जहां बच्चे रोज़ाना औसतन दो घंटे 40 मिनट ऑनलाइन बिताते हैं।
- यह नीति ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए इसी तरह के कदमों के बाद आई है, जिसने पिछले साल 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/children-under-15-face-social-media-restrictions-in-denmark