ओला शक्ति

प्रश्न – ओला शक्ति के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.16 अक्टूबर, 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक तौर पर ओला शक्ति का अनावरण किया।
2.1ओला शक्ति एक अत्याधुनिक आवासीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 अक्टूबर, 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने आधिकारिक तौर पर ओला शक्ति का अनावरण किया।
  • ओला शक्ति एक अत्याधुनिक आवासीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) है जिसे भारतीय घरों में बिजली प्रबंधन के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ऊर्जा स्वतंत्रता और अत्यधिक कुशल बैकअप का वादा करता है।
  • इसका उद्देश्य बिजली कटौती, सोलर (सौर) पैनल के साथ स्टोरेज, वोल्टेज फ्लक्चुएशन आदि से निपटना है।
  • यह ओला इलेक्ट्रिक का पहला गैर-वाहन (non-vehicle) उत्पाद है।
    ० मुख्य विशेषताएँ
  • मल-मॉड्यूलर डिजाइन: विभिन्न रेंज (1.5 kWh, 3 kWh, 5.2 kWh, 9.1 kWh) में उपलब्ध।
  • कंपनी के इन-हाउस विकसित 4680 “Bharat Cells” बैटरी सेल्स का उपयोग।
  • घरेलू उपकरणों जैसे AC, फ्रिज आदि को बैकअप देने की क्षमता; वोल्टेज की उतार-चढ़ाव से बच्चों सुरक्षा; इंस्टेंट बदलाव (grid से बैटरी में)।
  • “पोर्टेबल, इंटेलिजेंट, पर्सनल” ऊर्जा प्रणाली के रूप में कंपनी ने इसे वर्णित किया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/business/Industry/ola-electric-rides-beyond-bikes-forays-into-battery-energy-storage-systems-for-homes/article70170762.ece