प्रश्न- 23 फरवरी, 2015 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट ने एक वेबसाइट लांच की है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष कौन हैं?
(a) जी.एन.बाजपेयी
(b) सुमित्रा सिन्हा
(c) एल.ली.गोयल
(d) एन.एस.मित्तल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 23 फरवरी, 2015 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) ट्रस्ट के बोर्ड के अध्यक्ष एवं न्यासी जी.एन.वाजपेयी ने इस ट्रस्ट की नई वेबसाइट www.npstrust.org.in लांच की।
- एनपीएस के तहत विभिन्न लाभार्थियों को आसान पहुंच सुलभ कराने और हितधारकों को कारगर ढंग से समुचित सूचनाएं मुहैया करने के लिए ही यह वेबसाइट लांच की गई है।
- ध्यातव्य है कि पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडी) द्वारा 27 फरवरी, 2008 को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की स्थापना की गई है।
- लाभार्थियों (सदस्यों) के हित में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत परिसंपत्तियों एवं कोष का समुचित रूप से ध्यान रखने के लिए ही इस ट्रस्ट की स्थापना की गई है।
- उल्लेखनीय है कि अंतरिम रूप से पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) की स्थापना भारत सरकार के प्रस्ताव से 23 अगस्त, 2003 को हुई थी।
- 19 सितंबर, 2013 को पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम पास करके कानूनी रूप प्रकाशित किया गया, 1 फरवरी, 2014 से अधिनियम के उपबंध लागू हुआ।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.npstrust.org.in/index.php/aboutus/abtnpstrust
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=115689
http://www.thehindubusinessline.com/features/smartbuy/tech-news/new-portal-of-nps-trust-launched/article6925861.ece
http://pfrda.org.in//MyAuth/Admin/showimg.cshtml?ID=422
http://pfrda.org.in//MyAuth/Admin/showimg.cshtml?ID=353
i was posted in Medical College, Agroha in Aug-09. I Covered under scheme of NPS. PRAN was also allotted in April 2015. My PRAN is 110014707764. but till now no contribution has been deposited by our employer. Our DTO Registration NO. 4012713, Our DDO Rgn No. SGV137719D. Kindly look into the matter.
Mai NPS ka account holder hu.Mai Ye Janna chahta hu ki Mai NPS hum kis-2 tarah se invest kr sakte hai ? Dusra question Ye hai ki tier1 or tier 2 Kya h? Kya hum apne basic payment ka 10% se adhik NPS me invest kr sakte hai Yadi ha to kaise ?
अगर आप शासकीय कर्मचारी हैं तो आपको टायर-1 एवं टायर-2 खाता संचालन की सुविधा मिलती हैा टायर-1 में आपका अंश जो कि आपकी बेसिक सेलरी, ग्रेड-पे एवं डी0ए0 का 10 प्रतिशत होता है एवं इतनी ही राशि शासन के अंशदान के रूप में जमा होती है, उक्त खाते में अतिरिक्त राशि जमा नहीं की जा सकती है, आप टायर-2 खाते में अतिरिक्त निवेश के रूप में राशि जमा कर सकते हैं किंतु उक्त राशि में शासन की ओर से अंशदान जमा नहीं किया जाता हैा इसके लिये आपको पहले टायर-2 खाता एक्टीवेट कराना होगा जिसके लिये विभाग के माध्यम से आवेदन/फार्म भरकर देना होगा, खाता एक्टीवेट होने के पश्चात आप टायर-2 में अपनी ओर से अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं उक्त खाते के संचालन के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता है