जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड का अधिग्रहण

प्रश्न – 27 अगस्त 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने किस औद्योगिक समूह की संस्थाओं द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है?
(a) टाटा समूह
(b) रिलायंस समूह
(c) अडानी समूह
(d) जेएसडब्ल्यू समूह
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अगस्त, 2025 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा अडानी समूह की संस्थाओं द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह प्रस्तावित अधिग्रहण अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) और अडानी इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (AIDPL) अथवा अडानी समूह की किसी अन्य इकाई द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की अधिकतम 100% हिस्सेदारी प्राप्त करने से संबंधित है।
  • वर्तमान में जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (IBC), 2016 के अंतर्गत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है।
  • यह प्रक्रिया राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT), इलाहाबाद पीठ के निर्देशों के तहत चल रही है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2161135