प्रश्न – 13 जुलाई, 2025 को संपन्न टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता विम्बलडन‚ 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जैनिक सिनर ने पहली बार विम्बलडन का खिताब जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब पोलैंड की इगा स्विटेक ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की ब्रिटिश जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब चीनी ताइपे की हसिह सु-वेई और लाटविया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जून – 13 जुलाई, 2025 के मध्य टेनिस की ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता विम्बलडन‚ 2025 लंदन (यू.के.) में संपन्न हुई।
० प्रतियोगिता परिणाम - पुरुष एकल
- विजेता- जैनिक सिनर (इटली)
- उपविजेता– कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
- महिला एकल
- विजेता– इगा स्विटेक(पोलैंड)
- उपविजेता– अमांडा एनिसिमोवा (अमेरिका)
- पुरुष युगल
- विजेता-जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल (दोनों ग्रेट ब्रिटेन)
- उपविजेता– रिंकी हिजिकाटा (ऑस्ट्रेलिया) और डेविड पेल (नीदरलैंड्स)
- महिला युगल
- विजेता-वेरोनिका कुडरमेतोवा (रूस) एवं एलिस मर्टेंस (बेल्जियम )
- उपविजेता-हसिह सु-वेई (चीनी ताइपे) एवं जेलेना ओस्टापेंको (लाटविया)
- मिश्रित युगल-
- विजेता-सेम वर्बीक (नीदरलैंड्स) एवं कैटेरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
- उपविजेता-जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) एवं लुईसा स्टेफ़नी (ब्राज़ील)
- यह सिनर के कॅरियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- सिनर विंबलडन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने।
- सिनर ने इस साल अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
- विंबलडन में अल्काराज को इससे पहले आखिरी बार 2022 में जैनिक सिनर ने ही हराया था।
- टेनिस इतिहास में इगा स्विटेक विम्बलडन का खिताब जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं।
- स्विटेक ने पहली बार विम्बलडन का खिताब जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…