29वीं एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – भारत की किस खिलाड़ी ने एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2025 में अंडर-15 बालिका एकल खिताब जीतकर इतिहास रचा?
(a) मनिका बत्रा (b) दिव्यांशी भौमिक
(c) सुहाना सैनी (d) आकांक्षा वर्मा
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 जून – 2 जुलाई, 2025 के मध्य 29वीं एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 2025 ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई।
  • 1 जुलाई, 2025 को भारत की दिव्यांशी भौमिक ने एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में इतिहास रचा।
  • वह 36 वर्षों में अंडर-15 बालिका एकल महाद्वीपीय खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं।
  • फाइनल में दिव्यांशी भौमिक ने चीन की झू किही को हराया।
  • सुब्रमण्यम भुवनेश्वरी इस आयु वर्ग में लड़कियों का खिताब जीतने वाली अंतिम भारतीय थीं।
  • उन्होंने यह खिताब वर्ष 1989 में नई दिल्ली में आयोजित टूर्नामेंट में जीता था।
  • दिव्यांशी ने ताशकंद में स्वर्ण पदक जीतकर आगामी विश्व युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए भी योग्यता हासिल कर ली है, जो इस वर्ष नवंबर में रोमानिया में आयोजित की जाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/asian-youth-table-tennis-championsips-2025-divyanshi-bhowmick-gold-medal

https://www.thehindu.com/sport/other-sports/table-tennis/article69759703.ece

https://www.ittf.com/tournament/3165/29th%20Asian%20Youth%20Championships