राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड मुख्यालय का उद्घाटन

प्रश्न – 29 जून, 2025 को किस स्थान पर राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (National Turmeric Board) के मुख्यालय का उद्घाटन किया गया?
(a) वारंगल (b) हैदराबाद
(c) निजामाबाद (d) करीमनगर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 जून, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (National Turmeric Board) के मुख्यालय का उद्घाटन किया।
  • हल्दी एक एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी है और इसे दुनिया भर में “वंडर ड्रग” के रूप में जाना जाता है।
  • सरकार ने वर्ष 2030 तक हल्दी के निर्यात का लक्ष्य 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) रखा है।
  • वर्ष 2023-24 में भारत में 3 लाख हेक्टेयर में हल्दी की खेती हुई, जिससे 10.74 लाख टन का उत्पादन हुआ।
  • एक्सपोर्ट करने वाले किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड (NCEL) और ऑर्गेनिक खेती करने वालों के लिए नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड (NCOL) की स्थापना की गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/amit-shah-inaugurates-national-turmeric-board-headquarters-in-telangana-promises-major-boost-to-farmers-and-exports