प्रश्न – 1 जुलाई, 2025 को ‘रेलवन’ ऐप किस संगठन की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया गया?
(a) भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC)
(b) रेलवे बोर्ड
(c) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC)
(d) सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS)
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 जुलाई, 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक नया मोबाइल ऐप ‘रेलवन’ लॉन्च किया।
- यह उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ एक व्यापक, ऑल-इन-वन एप्लिकेशन है।
- यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
- यह सभी यात्री सेवाओं को एकीकृत करता है जिसमें अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट पर 3 प्रतिशत छूट, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण तथा ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट माइल टैक्सी शामिल है।
- आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाले कई अन्य वाणिज्यिक ऐप की तरह ही रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।
- रेलवन में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है, जिसमें एम-पिन या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन किया जा सकता है।
- यह मौजूदा रेलकनेक्ट और यूटीएस क्रेडेंशियल को भी सपोर्ट करता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…