प्रश्न – 15 जून, 2025 को संपन्न अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग‚ 2025 का खिताब किस टीम ने जीता है?
(a) यू मुम्बा टीटी
(b) जयपुर पैट्रियट्स
(c) डेम्पो गोवा चैलेंजर्स
(d) अहमदाबाद एसजी पाइपर्स
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 मई, 2025 से 15 जून, 2025 मध्य भारत में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक पेशेवर स्तर की फ्रैंचाइज़ी आधारित टेबल टेनिस लीग अल्टीमेट टेबल टेनिस‚ 2025 का आयोजन किया गया।
- अहमदाबाद, गुजरात ने पहली बार इस टेबल टेनिस लीग की मेजबानी की।
- यह अल्टीमेट टेबल टेनिस का छठा संस्करण था।
- इसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया ।
- अहमदाबाद के ईकेए (EKA) एरिना में रविवार को खेले गए अल्टीमेट टेबल टेनिस (UTT) 2025 के फाइनल में यू मुम्बा टीटी ने जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया।
- 17 वर्षीय अभिनंध पीबी ने चौथे मैच में निर्णायक गेम जीतकर यू मुम्बा के पहले खिताब पर मुहर लगा दी।
- बर्नाडेट स्ज़ॉक्स फाइनल की सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ी और आकाश पाल को सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी घोषित किया गया।
- जीत चंद्रा को “शॉट ऑफ द फाइनल” का पुरस्कार मिला।
- डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के हरमीत देसाई इस लीग के सबसे मूल्यवान पुरुष खिलाड़ी चुने गए।
- यू मुम्बा टीटी की कप्तान बर्नाडेट स्ज़ॉक्स इस लीग की सबसे मूल्यवान महिला खिलाड़ी चुनी गई।
- इंडियनऑयल शॉट ऑफ द लीग: एड्रियाना डियाज ने कोलकाता थंडरब्लेड्स के लीग स्टेज मुकाबले में शानदार शॉट दिखाया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…