जनगणना, 2027

प्रश्न – जनगणना, 2027 के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
(b) इस बार की जनगणना में जातियों की गणना भी की जाएगी।
(c) देशभर में जनगणना की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से एक साथ प्रारंभ होगी।
(d) जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में जनगणना का पहला चरण होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 जून, 2025 को भारत सरकार ने जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
  • इस बार जनगणना के साथ जातियों की गणना (Caste Enumeration) भी की जाएगी।
  • पहला चरण हिमालयी और हिम-आच्छादित क्षेत्रों – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में 1 अक्टूबर; 2026 से शुरू होगा।
  • इन क्षेत्रों में मौसम की कठिनाइयों को देखते हुए इसे पहले आयोजित किया जा रहा है।
  • दूसरा चरण देश के अन्य सभी हिस्सों में जनगणना का दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से प्रारंभ होगा।
  • सरकार द्वारा 16 जून, 2025 को इस संबंध में राजपत्र (Official Gazette) में अधिसूचना प्रकाशित किए जाने की संभावना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2133845