अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन, 2025

प्रश्न – 23 फरवरी, 2025 को संपन्न अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन, 2025 के एलीट पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता है?
(a) मान सिंह (b) प्रदीप सिंह चौधरी
(c) अक्षय सैनी (d) मंजीत सिंह
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 फरवरी, 2025 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम,नई दिल्ली में अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन, 2025 का आयोजन किया गया।
  • यह इस मैराथन का 10 वां संस्करण था।
  • अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन, 2025 की थीम – “गो द डिस्टेंस” थी।
  • इस बार मैराथन में 20,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हए , जिन्होंने मैराथन, हाफ मैराथन, 10K और 5K जैसी विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।
  • राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
  • एलीट पुरुष (फुल मैराथन-42.195 किमी.) –
  • स्वर्ण- मान सिंह (उत्तराखंड) – 02:15:24 सेकंड
  • रजत-प्रदीप सिंह चौधरी – 02:15:29 सेकंड
  • कांस्य- अक्षय सैनी – 02:15:34 सेकंड
  • एलीट महिला (फुल मैराथन) –
  • स्वर्ण- भागीरथी बिष्ट (उत्तराखंड) – 02:48:59 सेकंड
  • रजत- ठाकोर निरमाबेन भारतजी – 02:49:16 सेकंड
  • कांस्य- अश्विनी मदन जाधव – 02:50:48 सेकंड

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newdelhimarathon.com

https://sportstar.thehindu.com/athletics/new-delhi-marathon-2025-uttarakhand-man-singh-bhagirathi-bisht-win-titles-report-result-score-news/article69254222.ece