मन मित्र (Mana Mitra)

प्रश्न – 30 जनवरी, 2025 को आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटने के लिए वास्तविक समय नागरिक सेवाओं के लिए व्हाट्सएप गवर्नेंस ‘मन मित्र’ (Mana Mitra) लॉन्च किया।’मन मित्र’ (Mana Mitra) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. मेटा के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के तहत पहले चरण में नागरिकों को 161 नागरिक सेवाएँ प्रदान की जाएंगी।
2. दूसरे चरण में 320 सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (iii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जनवरी, 2025 को आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटने के लिए वास्तविक समय नागरिक सेवाओं के लिए व्हाट्सएप गवर्नेंस ‘मन मित्र’ (Mana Mitra) लॉन्च किया।
  • आंध्र प्रदेश के सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने इस पहल की शुरुआत अमरावती में की।
  • यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है।
  • मेटा के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के तहत पहले चरण में नागरिकों को 161 नागरिक सेवाएँ प्रदान की जाएंगी।
  • पहले चरण में, मंदिरों, ऊर्जा, एपीएसआरटीसी, राजस्व, अन्न कैंटीन, मुख्यमंत्री राहत कोष और नगरपालिका प्रशासन जैसे विभाग व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न सेवाएं प्रदान करेंगे।
  • दूसरे चरण में 360 सेवाएं उपलब्ध होंगी।
  • इस पहल के तहत जारी किए गए प्रमाणपत्रों में अब क्यूआर कोड होंगे।
  • इसे स्कैन करने पर प्रमाणपत्र का असली नाम, फोटो और अन्य विवरण दिखाई देंगे, जिससे फर्जी प्रमाणपत्रों की समस्या समाप्त हो सकेगी।
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने 22 अक्टूबर, 2024 को मेटा के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से सेवाओं के विस्तार के लिए समझौता किया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.freepressjournal.in/india/andhra-pradesh-launches-mana-mitra-whatsapp-governance-platform-offering-161-services

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/andhra-pradesh-govt-launches-mana-mitra-governance-161-civil-services-to-be-delivered-through-whatsapp/article69160197.ece