प्रश्न – 11 सितंबर‚ 2024 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘मिशन मौसम’ को स्वीकृति प्रदान की। इस मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) अगले 2 वर्षों के लिए ‘मिशन मौसम’ को स्वीकृति दी गई है
(2) इस अवधि के लिए इस मिशन हेतु परिव्यय राशि 2000 करोड़ रुपये हैं।
(3) मुख्य रूप से यह मिशन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2) (b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- यह मिशन मददगार होगा — मौसम की चरम घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में नागरिकों और देश के प्रत्येक उपयोगकर्त्ता सहित हितधारकों को बेहतर ढंग से तैयार करने में
- इस मिशन के हिस्से के रूप में — भारत वायुमंडलीय विज्ञान‚ विशेष रूप से मौसम निगरानी‚ मॉडलिंग‚ पूर्वानुमान और प्रबंधन में अनुसंधान एवं विकास तथा क्षमता का तेजी से विस्तार करेगा
- इस मिशन से अतिरिक्त मदद मिलेगी — मौसम की चरम घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में
- इस मिशन के महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल — उन्नत सेंसर और उच्च प्रदर्शन वाले सुपर कंप्यूटर के साथ अगली पीढ़ी के
- रडार और उपग्रह प्रणालियों की तैनाती‚ बेहतर पृथ्वी मॉडल का विकास और वास्तविक समय डेटा के प्रसार के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित स्वचालित निर्णय समर्थन प्रणाली
- इस मिशन से लाभ मिलेगा — कृषि‚ आपदा‚ प्रबंधन‚ रक्षा‚ पर्यावरण‚ विमानन‚ जल संसाधन‚ विद्युत‚ पर्यटन‚ पत्तन‚ परिवहन‚ ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…