रसोई गैस पर भारत में पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

First International Conference on LPG inaugurated in Bhubaneswar

प्रश्न-निम्नलिखित में से किस राज्य में रसोई गैस पर भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया?
(a) केरल
(b) कर्नाटक
(c) छत्तीसगढ़
(d) ओडिशा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 1 सितंबर, 2016 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रसोई गैस पर भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन में रसोई गैस की आवश्यकता, इसके न होने से उत्पन्न होने वाली समस्याएं और रसोई में परम्परागत ईंधन के प्रयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।
  • सम्मेलन में स्वैच्छिक रूप से सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रेरित करने वाली ‘गिव इट अप’ योजना पर भी विचार विमर्श होगा।
  • सम्मेलन में 12 से ज्यादा विकासशील देशों के प्रतिनिधि गण ने भाग लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://energy.economictimes.indiatimes.com/news/oil-and-gas/first-international-conference-on-lpg-inaugurated-in-bhubaneswar-today/53963404
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/First-international-conference-on-LPG-in-Bhubaneswar-from-Thursday/2016/08/31/article3606076.ece
http://latestodishanews.com/first-international-conference-lpg-inaugurated-bhubaneswar/