अजहर अली

प्रश्न – 19 दिसंबर, 2022 को पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर अली ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया। उन्‍होंने अपने कैरियर का अंतिम टेस्ट मैच किस देश की टीम के विरुद्ध खेला?
(a) श्रीलंका
(b) बांग्‍लादेश
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) इंग्‍लैंड
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • दिसंबर, 2022 काे पाकिस्तानी क्रिकेटर अजहर अली ने इंग्‍लैंड के विरुद्ध कराची में तीसरा (अंतिम टेस्ट) टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास ले लिए।
  • उन्‍होंने संन्‍यास लेने की घोषणा 16 दिसंबर, 2022 को तीसरा टेस्ट शुरु होने की पूर्व संध्या पर की थी।

िवशेष तथ्य –

  • अजहर अली ने अंतिम टेस्ट पारी में शून्‍य पर आउट हुए उन्‍हें जैक लीच ने बोल्‍ड किया।
  • उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कैरियर में सवोच्‍च स्कोर नाबाद 302 रन था, जो उन्‍होंने दुबई में वेस्टइंडीज के विरुद्ध बनाया था।
  • उन्‍होंने टेस्ट में कुल 19 शतक बनाए हैं।
  • अजहर अली ने 9 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्‍तानी की।
  • उन्‍हें वर्ष 2019 में सरफराज अहमद के बर्खास्त किए जाने के बाद पूर्णकालिक कप्‍तान नियुक्‍त किया गया था।
  • उनके नेतृत्‍व में पाकिस्तान ने श्रीलंका और बांग्‍लादेश के खिलाफ दो घरेलू श्रृंखला जीती।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/profiles/6633/azhar-ali