जिमेक्‍स- 2022

प्रश्न-जिमेक्‍स-2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) सितंबर, 2022 में जापान-भारत द्विपक्षीय सामुद्रिक अभ्यास ‘जिमेक्‍स (JIMEX)-2022 के छठवें संस्करण का आयोजन अंडमान सागर एवं बंगाल की खाडी में किया जा रहा है।
(2) इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) केवल (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • उद्देश्य- दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसचालनीयता सुधार करना।
  • इस अभ्यास का 5वां संस्करण अक्‍टूबर, 2021 में अरब सागर में हुआ था।
  • भारत-जापान की थल सेनाओं के मध्य संयुक्‍त सैन्‍य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन 2022’ फरवरी-मार्च, 2022 में बेलागवी (बेलगाम) कर्नाटक में हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiannavy.nic.in/content/japan-india-maritime-bilateral-exercise-%E2%80%93-jimex-2022