जीनोम संपादित पौधों के सुरक्षा मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश -2022

प्रश्न-जीनोम संपादित पौधों में इनमें से किसमें परिवर्तन किया जाता है?
(a) जड़
(b) तना
(c) डी एन ए/आर एन ए
(d) पुष्प
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई‚ 2022 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने जीनोम संपादित पौधों के सुरक्षा आकलन के लिए दिशा निर्देश‚2022 जारी किए।
  • ये दिशानिर्देश आनुवांशिक रूप से संशोधित (GM) फसलों के अनुसंधान के लिए मानदंडो को सुगम बनाते हैं।
  • इन दिशा-निर्देशों में फसलों के प्रोफाइल के बदलनें के लिए विदेशी जीन उपयोग करने की चुनौतियों का समाधान किया गया है।
  • इन दिशानिर्देशों के तहत अब फसलों के जीन संपादन (Genetic aditing) में लगे शोधकर्ताओं को अपने शोध के लिए जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल कमेटी (GEAC) से अनुमोदन प्राप्त करने की छूट मिलेगी।
  • इन दिशा निर्देशों के तहत अब शोधकर्ता ट्रांसजेनिक बीजो को विकसित करने हेतु सभी आवश्यक कदमों का उपयोग कर सकते है‚ केवल GEAC को अनिवार्यता वाले कुछ बिंदुओं को छोड़कर।
  • दिशा निर्देश जीनोम संपादित पौधों की विभिन्न श्रेणियों को परिभाषित करते हैं तथा इन श्रेणियों के लिए नियामक आवश्यकताओं को निर्धारित करते हैं।
  • इन दिशा निर्देशों को उत्पाद विकास‚ किसानों की आय में वृद्धि एवं व्यवसायीकरण में व्यापक एवं लाभकारी बदलाव हेतु जारी किया गया है।
  • ये फसलों के विकास के संदर्भ में डेटा आवश्यकता पर नियामक ढांचा तथा वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान करते है।
  • जीनोम एडिटिंग:
  • जीनोम एडिटिंग (या जीन एडिटिंग) वह प्रक्रिया है जिसके तहत किसी जीव के गुणों में परिवर्तन हेतु इसके डी एन ए /आर एन ए में परिवर्तन किया जाता है।
  • GEAC जीएम पौधों में अनुसंधान का मूल्यांकन करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में उनके उपयोग की अनुमति प्रदान या अस्वीकृत करता है।

लेखक-राजेश कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dbtindia.gov.in/latest-announcement/guidelines-safety-assessment-genome-edited-plants2022