प्रश्न-31 जनवरी‚ 2022 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उषा शर्मा किस राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त हुई?
(a) उत्तराखंड
(b) मध्य प्रदेश
(c) बिहार
(d) राजस्थान
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 31 जनवरी‚ 2022 को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उषा शर्मा राजस्थान की मुख्य सचिव नियुक्त हुई।
- इससे पूर्व वह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
- वह इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला हैं।
- इससे पहले वर्ष 2009 में कुशल सिंह राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं।
- इस पद पर वह निरंजन आर्या का स्थान लेंगी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…