लिलिमा मिंज

प्रश्न-13 जनवरी‚ 2022 को भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने अंतरराष्ट्रीय कैरियर से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने भारत की तरफ से 156 मैचों में कितने गोल किए थे?
(a) 25
(b) 22
(c) 15
(d) 12
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 जनवरी‚ 2022 को भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर लिलिमा मिंज अंतरराष्ट्रीय कैरियर से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • लिलिमा ने वर्ष 2011 में अर्जेंटीना में आयोजित चार देशों के हॉकी भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था।
  • 27 वर्षीय लिलिमा ने भारत की तरफ से कुल 156 मैच खेले‚ जिसमें उन्होंने कुल 12 गोल किए थे।
  • वह वर्ष 2014 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक‚ वर्ष 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक और वर्ष 2019 में एफआई एच सीरीज फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल थीं।
  • उन्होंने वर्ष 2016 में आयोजित रियो ओलंपिक खेलों में भाग लिया‚ जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम ने 36 वर्ष बाद पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://olympics.com/hi/news/lilima-minz-retirement-india-hockey-women-team