प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में भारतवंशी राजनयिक अजरा जिया किन मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष संयोजक बनीं?
(a) कश्मीर मु द्दा
(b) तिब्बती मुद्दा
(c) अफगानिस्तान मुद्दा
(d) रोहिंग्या शरणार्थी मुद्दा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर‚ 2021 में भारतवंशी राजनयिक अजरा जिया तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष संयोजक बनीं।
- उन्हें तिब्बत पर एक समझौते के लिए चीन और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच ठोस बातचीत को आगे बढ़ाने का काम सौंपा गया है।
- तिब्बत के मुद्दों के लिए अमेरिका की विशेष संयोजक के तौर पर वह वर्ष 2020 के तिब्बती नीति एवं सहयोग अधिनियम के अनुरूप तिब्बत के मामलों से संबंधित अमेरिकी सरकार की नीतियों‚ कार्यक्रमों और परियोजनाओं का समन्वय करेंगी।
- वह अमेरिका में नागरिक सुरक्षा‚ लोकतंत्र और मानवाधिकारों की अवर सचिव भी हैं।
- अजरा जिया अपने राजनयिक कॅरियर में नई दिल्ली में भी तैनात रह चुकी हैं।
- गौरतलब है कि चीन पर तिब्बत में सांस्कृतिक तथा धार्मिक आजादी को दबाने का आरोप है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…