प्रश्न-5 दिसंबर‚ 2021 को संपन्न डेविस कप‚ 2021 के फाइनल में रूसी टेनिस संघ ने किसे पराजित कर खिताब जीता है?
(a) क्रोएशिया
(b) जर्मनी
(c) सर्बिया
(d) स्वीडन
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 25 नवंबर‚ 2021 से 5 दिसंबर‚ 2021 के मध्य टेनिस में पुरुष वर्ग की सबसे प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता डेविस कप का फाइनल मैड्रिड‚ स्पेन में संपन्न हुआ।
- डेविस कप का फाइनल मुकाबला रूसी टेनिस संघ और क्रोएशिया के मध्य हुआ।
- रुसी टेनिस संघ ने क्रोएशिया को 2-0 से पराजित कर यह खिताब जीत लिया।
- रूसी टेनिस संघ के डेनियल मेदवेदेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को पराजित कर खिताबी जीत दिलाई।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.atptour.com/en/news/russian-tennis-federation-croatia-davis-cup-finals-2021-sunday