प्रश्न-15 नवंबर‚ 2021 को प्रसिद्ध लेखिका एवं कथाकार मन्नू भंडारी का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘व्यास सम्मान’ से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2008
(b) वर्ष 2014
(c) वर्ष 2010
(d) वर्ष 2016
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 15 नवंबर‚ 2021 को प्रसिद्ध लेखिका एवं कथाकार मन्नू भंडारी का निधन हो गया।
- उनका जन्म 3 अप्रैल‚ 1931 को भानपुरा‚ इंदौर स्टेट‚ ब्रिटिश इंडिया में हुआ था।
- नई कहानी आंदोलन की अग्रदूत एवं महिलाओं की आजादी जैसे विषयों पर लिखने वाली मन्नू भंडारी ने ‘महाभोज’ तथा ‘आपका बंटी’ जैसे उपन्यासों से अपनी एक अलग पहचान बनाई।
- उनकी लिखी एक कहानी ‘यही सच है’ पर बासु चटर्जी ने वर्ष 1974 में ‘रजनीगंधा’ फिल्म भी बनाई थी।
- हिंदी साहित्य में एक कथाकार के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- ‘मैं हार गई’‚ ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’‚ ‘एक प्लेट सैलाब’ ‘यही सच है’‚ ‘आंखों देखा झूठ’ और ‘त्रिशंकु’ आदि इनकी प्रमुख रचनाएं हैं।
- उन्होंने अपने पति और प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखक राजेंद्र यादव के साथ उपन्यास ‘एक इंच मुस्कान’ लिखा था। जो पढ़े-लिखे और आधुनिकता पसंद लोगों की एक दुखभरी प्रेमकथा है।
- उन्हें के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा उनके उपन्यास ‘इक कहानी यह भी’ के लिए वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित ‘व्यास सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/india/manu-bhandari-obituary-hindi-literature-7624750/
http://www.abhivyakti-hindi.org/gauravgatha/2004/yahi_such_hai/ysh1.htm