प्रश्न-हाल ही में माइक्रो ब्लागिंग कंपनी ट्विटर ने किस भारतीय कंपनी को खरीदने की घोषणा की है?
(a) हैंगआउट
(b) जिपडायल
(c) इमामी
(d) माइक्रोमैक्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी, 2014 को ट्विटर (Twitter) ने बंगलूरू स्थित मोबाइल मार्केटिंग स्टार्ट-अप जिपडायल (ZipDial) के अधिग्रहण से संबंधित समझौता किया।
- जिपडायल की स्थापना 2010 में कैलीफोर्निया में जन्मी वैलेरी वेगनर (Valerie Wagoner) ने की थी। इन्होंने भारत में आकर बंगलूरू में अपनी यह कंपनी स्थापित की।
- ट्विटर इंक की स्थापना वर्ष 2006 में इवान विलियम्स, नोआ ग्लास, जैक डोरसी और विज स्टोन द्वारा की गई थी।
- ट्विटर कंपनी ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सेवा उपलब्ध कराती है।
- इसके तहत वह अपने उपभोक्ताओं को एक बार में 140 अक्षरों (Characters) वाले संक्षिप्त संदेश जिसे ट्वीट्स (Tweets) कहते हैं को संप्रेषित करने की सुविधा उपलब्ध कराती है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://blog.twitter.com/2015/bringing-twitter-to-more-people-around-the-world
https://zipdial.com/corp/zipdial-is-joining-twitter/