डेल स्टेन

प्रश्न-31 अगस्त‚ 2021 को अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों में किसके विरुद्ध पदार्पण किया था?
(a) इंग्लैंड
(b) श्रीलंका
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) एशिया इलेवन
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त‚ 2021 को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • वह स्टेन गन के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • स्टेन ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में दिसंबर‚ 2004 में पोर्टल एलिजाबेथ में इंग्लैंड के विरुद्ध पदार्पण किया था।
  • उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच फरवरी‚ 2019 में पोर्ट एलिजाबेथ में श्रीलंका के विरुद्ध खेला।
  • फरवरी‚ 2019 में ही स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास तो लिया था।
  • अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में उन्होंने अगस्त‚ 2005 में सेंचुरियन में एशिया इलेवन के विरुद्ध पदार्पण किया था।
  • अंतिम एकदिवसीय मैच मार्च‚ 2019 में पोर्ट एलिजाबेथ में श्रीलंका के विरुद्ध खेला था।
  • अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 93 टेस्ट‚ 125 एकदिवसीय और 47 टी-20 मैच खेले।
  • 93 टेस्ट में स्टेन ने 439 विकेट लिए है और 1251 रन बनाए हैं।
  • 125 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 196 विकेट लिए हैं और 365 रन बनाए हैं।
  • स्टेन ने 47 टी-20 मैचों में 64 विकेट लिए है और 21 रन बनाए हैं।
  • मार्च‚ 2021 में स्टेन ने पाकिस्तान सुपर लीग में सुल्तांस के विरुद्ध अंतिम पेशेवर मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेला था।
  • वह वर्ष 2010 से वर्ष 2013 तक और पुन: वर्ष 2015 में आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज रहे।
  • आईपीएल में वह रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की तरफ से अधिकांश मैच खेले।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-news/118815/dale-steyn-retires-from-all-cricket-south-africa#:~:text=South%20Africa%20pace%20legend%20%2D%20Dale,after%20a%20number%20of%20injuries.