प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाल लिंगानुपात में गिरावट को रोकने और उसमें वृद्धि करने के लिए किस अभियान का शुभारंभ किया?
(a) ‘बेटी बचाओ’ अभियान
(b) ‘ममता’ अभियान
(c) ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान
(d) ‘सुकन्या समृद्धि’ अभियान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाल लिंगानुपात में गिरावट को रोकने और उसमें वृद्धि करने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao-Beti Padhao: BBBP) अभियान का पानीपत (हरियाणा) में शुभारंभ किया।
  • यह एक राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से चयनित 100 जिलों में बहु क्षेत्रीय कार्रवाई पर संकेंद्रित करते हुए सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही है।
  • यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सहभागिता से चलाया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें सम्मान दिलाने और अवसरों में वृद्धि करने का प्रयास करती है।
  • इस अभियान के निम्न उद्देश्य हैं:-
  • जेंडर अभिनत लिंग चयनित (Gender biased Sex Selective) समापन का निवारण।
  • बालिका की उत्तरजीविता और संरक्षण सुनिश्चित करना।
  • बालिका की शिक्षा सुनिश्चित करना।
  • इस अभियान का समग्र लक्ष्य-बालिका जन्मोत्सव मनाना और उसे शिक्षा दिलाना है।
  • इस अभियोजन के तहत महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर गुड्डी-गुड्डा बोर्ड के द्वारा जन्म से संबंधित बालक बालिका आंकड़ों को दर्शाया जायेगा।
  • गौरतलब है कि बाल लिंगानुपात (सीएसआर) को, 0 से 6 वर्ष की आयु में प्रति 1000 बालकों में बालिकाओं की संख्या के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • बाल लिंगानुपात में वर्ष 1961 में 976 से वर्ष 2011 में 918 तक गिरावट दर्ज की गई है। यह महिलाओं की असशक्ता को दर्शाता है।
  • उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://wcd.nic.in/BBBPScheme/launch/workshop/BBBP_scheme%20brochure-4%20final%20Hindi.pdf
http://wcd.nic.in/BBBPScheme/launch/workshop/Concept%20Note%20on%20BBBP.pdf
http://www.narendramodi.in/hi/pms-remarks-at-the-launch-of-beti-bachao-beti-padhao-programme/
http://wcd.nic.in/BBBPScheme/launch/workshop/main.htm

2 thoughts on “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया”

  1. “बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान” आपके व्दारा यह सुनने को मिला ! मुझे गर्व हुआ कि इसके पहले भी “पवन सिंह” के भजपुरी गीतो के माध्यम से हमारे समाज को सुनने को मिला था ! र्पधान मंत्री जी को वसंत पंचमी का हार्दीक शुभकामन्याय ! रवि & उत्तम

Comments are closed.