आर्मेक्स-21

प्रश्न-23 जुलाई‚ 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान‚ आर्मेक्स-21 का समापन किया। इस अभियान के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस अभियान का आयोजन देश एवं भारतीय सेना में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु हिमालयी क्षेत्र की पर्वत शृंखलाओं में किया गया।
(b) इस अभियान को 10 मार्च‚ 2021 को लद्दाख के काराकोरम दर्रे पर रवाना किया गया था।
(c) 6 जुलाई‚ 2021 को यह अभियान उत्तराखंड के चमोली जिले में समाप्त हुआ।
(d) इस अभियान के तहत 119 दिनों में 1660 किमी. की दूरी तय की गई।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 जुलाई‚ 2021 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय सेना स्कीइंग अभियान‚ आर्मेक्स-21 का समापन किया।
  • इसका आयोजन देश व भारतीय सेना में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु हिमालयी क्षेत्र की पर्वत शृंखलाओं में किया गया।
  • इस अभियान को 10 मार्च‚ 2021 को लद्दाख के काराकोरम दर्रे पर रवाना किया गया था और 6 जुलाई‚ 2021 को उत्तराखंड स्थित मलारी में यह अभियान समाप्त हुआ।
  • इस अभियान के तहत 119 दिनों में 1660 किमी. की दूरी तय की गई।
  • इस अभियान के दौरान दल ने 5000-6500 मीटर के कई दर्रों‚ ग्लेशियरों‚ घाटियों और नदियों के माध्यम से यात्रा की।
  • इस दल ने सुदूरवर्ती इलाकों में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
  • इस यात्रा में दल के टीम लीडर मेजर ए.के. सिंह थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंत लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1738144