प्रश्न – वर्ष 2021 में ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान अर्थ आवर कब मनाया जाएगा?
28 मार्च
30 मार्च
31 मार्च
27 मार्च
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य
- 27 मार्च 2021 को ऊर्जा बचत का वैश्विक अभियान अर्थ ऑवर संपूर्ण विश्व में 8:30 पीएम से 9:30 पीएम तक मनाया जाएगा।
- उल्लेखनीय है कि अर्थ ऑवर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF World Wide Fund for Nature ) द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्चांत में मनाया जाता है।
- उद्देश्य- व्यक्तियों तथा विभिन्न समुदायों को ऊर्जा की खपत कम करने हेतु प्रोत्साहित करना, जिसके लिए सभी को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की गैरजरूरी लाइटों, इत्यादि को 1 घंटे के लिए बंद करने का आग्रह किया जाता है।
- इस वैश्विक अभियान की शुरुआत वर्ष 2007 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिआ में हुई थी।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://earthhour.wwfindia.org/sustainability-challenge#EH2021