प्रश्न-16 दिसंबर, 2020 को देशभर में ‘49 वां विजय दिवस’ मनाया गया। यह किस वर्ष युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
(a) वर्ष 1965
(b) वर्ष 1971
(c) वर्ष 1999
(d) वर्ष 1962
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 16 दिसंबर, 2020 को देश में ‘49वां विजय दिवस’ मनाया गया।
- यह दिवस प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- इस युद्ध में पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने लगभग 93 हजार सैनिकों के साथ ढाका (वर्तमान में बांग्लादेश) में भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- इसी के पश्चात पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।
- इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के स्मृति चिन्ह का अनावरण भी किया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…